गाज़ियाबाद के इंदिरापुरम थानाक्षेत्र में वसुंधरा सेक्टर-17 में पत्नी को घर में बंद करने वाले पति को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपित से पता चला है कि वह क्राइम का एक टीवी सीरियल देखता है। इससे वह अपनी अनुपस्थिति में पत्नी पर शक करता था। बेटी के ड्यूटी जाने पर वह पत्नी को घर में बंद करके ही बाहर जाता था।
इंदिरापुरम थाना प्रभारी सचिन मलिक ने बताया कि महिला के आरोपित पति को जेल भेज दिया है। बुधवार को वह पत्नी को बंद कर बाहर चला गया। घर की लाइटें और पंखा खराब होने पर महिला का दम घुटने लगा। महिला ने शोर मचाया तो आसपास की महिलाएं मौके पर पहुंचीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को मुक्त कराया। परिजनों ने बताया कि पति काई काम नहीं करता है बेटी के ही पैसे घर चलता है।
वरिष्ठ मनोचिकित्सक संजीव त्यागी का कहना है कि ऐसे लोग सीजोफ्रेनिया नामक बीमारी से ग्रसित होते हैं। बीमारी में पीड़ित अपनों पर शक करता है। सफाई देने पर उसका शक और बढ़ जाता है।
हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad
Subscribe to our News Channel