गाज़ियाबाद में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। मसूरी के नेशनल हाईवे- 24 पर एक कार पलट जाने से उसमें दो लोग घायल हो गए।
चौंकाने वाली बात तब हुई, जब लोग उन्हें अस्पताल पहुंचाने की वजाय उनका वीडियो बनाते दिखे। सूचना मिलने के बाद भी पुलिस देर से आई। स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाने के चक्कर में उन्हें पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाने में देर कर दी।
एक्सीडेंट होने के बाद लोग मौके पर घायलों का वीडियो बनाते रहे लेकिन काफी देर तक उनको अस्पताल भी नहीं पहुंचाया गया। इस बीच घायलों का काफी खून बह गया। जब पुलिस आई तब लोगों की मदद से एक कार और ऑटो के जरिए घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad