गाज़ियाबाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार 16 अक्टूबर को पानी की सप्लाई ना होने से लोनी नगर पालिका परिषद का घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बताया कि, वार्ड नंबर-43 में गली खडंजे विधुत विभाग की समस्या और पानी की सप्लाई ठीक नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि, समस्या को लेकर तहसील दिवस पर डीएम को प्रार्थना पत्र दिया गया है। अगर अब भी सुनवाई नहीं हुई तो आगे सभी कार्यकर्ता बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगे। इस दौरान प्रदर्शन में हसमुद्दीन सैफी, निजाम सरवर, गयुर खान, हारून इदरिशी, मुसतकिम वार्ड 40 से भावना, साजिद खान, लोनी विधानसभा अध्यक्ष हाजी मुहम्मद अली आदि मौजूद रहें।
व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad