गाज़ियाबाद विजय नगर थाना क्षेत्र में बुधवार 5 दिसम्बर को हिंडन नदी के बैराज में एक युवक डूब गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस व गोताखोरों की टीम ने नदी में युवक छानबीन की। लेकिन शाम सात बजे तक भी युवक का पता नहीं चल सका। गुरुवार की सुबह फिर से तलाशी अभियान शुरू कर दी गई है।
बुधवार की शाम 4 बजे आस पास से गुजर रहे लोगों को ने एक युवक (30 साल) को नदी में डूबते देखा। कुछ ओगों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन तब तक वह नदी में डूब चुका था। आनन-फानन में लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया, मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की टीम को सर्च अभियान में लगाया। शाम 7 बजे तक भी युवक पता नहीं चल सका। फिलहाल गुरूवार सुबह से ही गोताखोर की टीम युवक को खोजने के प्रयास में जुटी हुई है।
थाना प्रभारी रामेश्वर कुमार ने बताया कि बुधवार को युवक के कूदने की सूचना मिलने पर गोताखोरों ने तलाशी अभियान चलाया था। मगर कूदने वाले युवक का कोई पता नहीं चला।
व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad