उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अमौसी एयरपोर्ट पर प्रशासन ने रोक लिया है। बताया जा रहा है कि छात्र संघ के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वो प्रयागराज जा रहे थे। ये बात अलग है कि प्रशासन ने अखिलेश यादव को रोके जाने की वजह नहीं बताई है। यह जानकारी उन्होंने ट्विट करके दी है।
लखनऊ एयरपोर्ट पर रोके जाने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि मौजूदा राज्य सरकार डरी हुई है। वो छात्रसंघ के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। लेकिन उन्हें बेवजह लखनऊ एयरपोर्ट पर रोक दिया गया।
एक छात्र नेता के शपथ ग्रहण कार्यक्रम से सरकार इतनी डर रही है कि मुझे लखनऊ हवाई-अड्डे पर रोका जा रहा है! pic.twitter.com/eaNrUQX1SX
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 12, 2019
गौरतलब हो कि अखिलेश यादव ने हाल ही में कहा था कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश में योगी सरकार लोगों की उम्मीदों पर उतरने में नाकाम रही है। दोनों सरकारें सिर्फ और सिर्फ दमन की राजनीति कर रही है। विपक्ष के नेता अगर अपनी आवाज उठा रहे हैं तो उनकी आवाज को दबाया जा रहा है। आज दोनों सरकारें अपने वादों को निभाने में नाकाम रही हैं। एक तरफ ये सरकार कहती है कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात कहने का अधिकार है। लेकिन आज जब इस सरकार के खिलाफ बात की जा रही है तो मुंह को बंद किया जा रहा है। प्रसाशन द्वारा अगर जल्द ही कुछ नहीं किया तो यहाँ भारी भीड़ इकठ्ठी होने की नौबत भी आ सकती है।
व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad