मनोज कुमार बने आईआईए गाज़ियाबाद चैप्टर के अध्यक्ष, राकेश अनेजा सचिव

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के गाज़ियाबाद चैप्टर की वर्ष 2019-20 की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। मनोज कुमार को आईआईए के गाज़ियाबाद चैप्टर का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वहीं, पूर्व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता को मेरठ मंडल-3 का डिवीजनल चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
आईआईए के राष्ट्रिय अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि आईआईए के साथ करीब 600 उद्योग जुड़े हुए हैं। उद्योग जगत से जुड़े नीति निर्धारण में आईआईए की महत्वपूर्ण भूमिका है। पंकज गुप्ता ने बताया कि एसके शर्मा को पुन: आईआईए केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य चुना गया, जबकि जेपी कौशिक को विशेष आमंत्रित सदस्य चुना गया।
गाज़ियाबाद चैप्टर में वर्ष 2019-20 के लिए घोषित कार्यकारिणी में राकेश अनेजा को सचिव, संजय गर्ग को कोषाध्यक्ष, साकेत अग्रवाल, प्रमोद जॉन, संजय अग्रवाल, यश जुनेजा और संजय बंसल को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। अमृत सिंह, अनिल कपूर, संदीप गुप्ता और अरुण गुप्ता को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा आठ कार्यकारिणी सदस्य और 13 विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किये गये।

Discussion about this post

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Recent News

error: Content is protected !!
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?