पढ़िए आँखोंदेखी लाइव की ये खबर…
Contract health worker strike – स्वास्थ्य संविदा कर्मचारियों की मांग है कि उनके वेतन में बढ़ोतरी की जाए और पारिवारिक पेंशन और अन्य लाभ भी दिए। इसके अलावा दुर्घटना और स्वास्थ्य के लिए 50 लाख रूपए तक का बीमा किया जाए।
Contract health worker: पंजाब के बाद बिहार में बड़ी संख्या में संविदा स्वास्थ्य कर्मी l Contract health worker] बुधवार से हड़ताल पर चले गए हैं। जिसके चलते राज्य में स्वास्थय सेवाएं [ health services ] चरमरा गई हैं। कोविड मरीजों [ Covid Patients ] पहले ही इलाज नही मिल पा रहा था ऐसे में स्वाथ्य कर्मियों का ऐसे नाजुक माहौल में हड़ताल पर चले जाना बेहद डरावना है।
बताया जा रहा है कि अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर करीब 27000 संविदा कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। स्वास्थ्य संविदा कर्मचारियों की मांग है कि उनके वेतन में बढ़ोतरी की जाए और पारिवारिक पेंशन और अन्य लाभ भी दिए। इसके अलावा दुर्घटना और स्वास्थ्य के लिए 50 लाख रूपए तक का बीमा किया जाए। ये हड़ताल बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति कर्मी संघ के आह्वान पर की गई है।
कोरोना महामारी संकट के दौर में जब स्वास्थय कर्मचारियों के जिम्मे लोगों की सांसे टिकी हुई है तो ऐसे में उनका हड़ताल पर चले जाना बेहद ही शर्मनाक और अमानवीय कदम है। सोशल मीडिया पर लोग स्वास्थय कर्मचारियों के इस कदम की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। कुछ लोग तो हड़ताली स्वास्थय कर्मचारियों सरकार से कड़ी कार्रवाही की मांग भी कर रहे हैं।
आपको बता दें कि देश में इस समय जो हालात चल रहे हैं इस बीच स्वास्थ्य कर्मियों का हड़ताल पर चले जाना बेहद ही गंभीर विषय है। जिसके चलते कोरोना मरीजों के इलाज में भारी दिक्कतें सामने आने वाली है। देश के अन्य राज्यों के साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमण की स्थिति बेहद खतरनाक बनी हुई है। बिहार में मंगलवार को 10920 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। जबकि कोरोना संक्रमण से 72 लोगों की जान गई है।
आपको बता दे पिछले सप्ताह से पंजाब में भी NHM संविदाकर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। सरकार की अपील के बाद भी कर्मचारी काम पर नही लोटे हैं। जिसके बाद NHM के एमडी ने सभी हड़ताली कर्मचारियों को बर्खास्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं। वही नई भर्ती के लिए भी आदेश जारी कर दिए गए हैं। साभार-आँखोंदेखी लाइव
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad
Discussion about this post