बुलंदशहर: नशीला पदार्थ खिलाकर किशोरी से पंचायत घर में सामूहिक दुष्कर्म

पढ़िये  दैनिक जागरण की ये खबर 

बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में चार युवकों ने नशीला पदार्थ खिलाकर किशोरी से पंचायत घर में सामूहिक दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। सोमवार रात आरोपितों ने फिर से किशोरी को पकड़कर छेड़छाड़ की।

बुलंदशहर, जेएनएन। ककोड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में चार युवकों ने नशीला पदार्थ खिलाकर किशोरी से पंचायत घर में सामूहिक दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। सोमवार रात आरोपितों ने फिर से किशोरी को पकड़कर छेड़छाड़ की। शोर शराबा होने पर स्वजन ने ग्रामीणों की मदद से एक आरोपित को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता के पिता ने आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पुलिस छेड़छाड़ की बात कहकर जांच के बाद बाकी आरोपितों पर कार्रवाई की बात कह रही है।

गांव निवासी पीड़िता के पिता ने बताया कि वह दिल्ली में वाहन चलाता है। गांव में उसकी पत्नी बच्चों के साथ रहती है। सोमवार रात 11 बजे चार युवक घर में घुस आए और छत पर सो रही नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़ दिए। शोर सुनकर पत्नी छत पर पहुंची तो आरोपित भाग गए। स्वजन ने आसपास के लोगों की मदद से एक आरोपित को पकड़कर पुलिस को सौप दिया। पीड़ित पिता ने बताया कि जब बेटी से पूछताछ की तो उसने बताया कि 24 मई की रात आरोपितों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर गांव के पंचायत घर में ले जाकर दुष्कर्म किया था और अश्लील वीडियो बनाई थी। किसी से जिक्र करने पर वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी थी। जिसके कारण वह डरी हुई थी।

आरोप है कि आरोपितों का गांव निवासी एक युवक सहयोग कर रहा है, जो खुद को यूपी पुलिस का सिपाही बताता है। पीड़ित पिता ने गांव निवासी तीन व चंदौली जिला अलीगढ़ निवासी एक अन्य आरोपित के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र मलिक ने बताया कि रात मामला छेड़छाड़ का बताया था। पीड़िता के पिता की तहरीर पर जांच की जा रही है। जांच के बाद बाकी आरोपितों पर कार्रवाई की जाएगी। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। साभार-दैनिक जागरण

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Discussion about this post

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Recent News

error: Content is protected !!
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?