यूपी की सीमा से बाहर 15 दिन और नहीं जाएंगी रोडवेज बसें, अब 15 जून तक संचालन पर लगी रोक

पढ़िये  दैनिक जागरण की ये खबर….

कोरोना महामारी के चलते उत्तर प्रदेश से दूसरे राज्यों के बीच अब 15 जून तक बसों का संचालन नहीं होगा। पहले अंतरराज्यीय बस सेवाओं पर रोक पांच जून तक थी। योगी सरकार ने यह रोक 15 जून तक के लिए बढ़ा दी है।

लखनऊ, जेएनएन। कोरोना महामारी के चलते उत्तर प्रदेश से दूसरे राज्यों के बीच अब 15 जून तक बसों का संचालन नहीं होगा। पहले अंतरराज्यीय बस सेवाओं पर रोक पांच जून तक थी। योगी सरकार ने यह रोक 15 जून तक के लिए बढ़ा दी है। रोडवेज प्रशासन ने अंतरराज्यीय बसों पर रोक लगाने का निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक डीबी सिंह ने बताया कि यूपी से दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़ के बीच करीब 700 बसों का संचालन होता था। इनमें एसी जनरथ, एसी स्लीपर, एसी शताब्दी व वाल्वो बसें शामिल हैं। इन बसों से प्रति दिन 15 हजार से ज्यादा यात्री एक राज्य से दूसरे राज्य के बीच सफर करते थे। अंतरराज्यीय बसों का संचालन बंद होने से परिवहन निगम की आय को खासा नुकसान हो रहा है।

बता दें कि यूपी में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए पिछले दिनों सीएम योगी आदित्यनाथ ने दूसरे राज्यों को जाने वाली बस सेवा पर रोक लगा दी थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया था कि आवागमन न्यूनतम हो इसके लिए अंतरराज्यीय बस सेवा को तत्काल स्थगित कर दिया जाए। अब उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों का संचालन केवल प्रदेश के अंदर ही किया जाए।साभार-दैनिक जागरण

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Discussion about this post

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Recent News

error: Content is protected !!
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?