पढ़िये दैनिक भास्कर की ये खबर….
उत्तर प्रदेश में सोमवार से प्रदेश के सभी जिलों में महिला अस्पताल और संयुक्त चिकित्सालय में दो विशेष केंद्र केवल महिलाओं के टीकाकरण के लिए स्थापित किए जाएंगे। महिला स्पेशल टीकाकरण बूथों की स्थापना से टीकाकरण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी।
लखनऊ, जेएनएन। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीके का सुरक्षा कवच मुहैया कराने की मुहिम को रफ्तार देने के लिए सरकार अब महिलाओं के टीकाकरण पर विशेष ध्यान देगी। सोमवार से प्रदेश के सभी जिलों में महिला अस्पताल और संयुक्त चिकित्सालय में दो विशेष केंद्र केवल महिलाओं के टीकाकरण के लिए स्थापित किए जाएंगे। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट करके महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जिलों के स्पेशल वैक्सीनेश कैंप में वैक्सीनेशन करवाने की अपील की है।
कोरोना महामारी से प्रदेश की मातृशक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से @UPGovt द्वारा आज सोमवार 07 जून,2021 से सभी जिलों में 'महिला स्पेशल' वैक्सीनेशन बूथ प्रारंभ किए जा रहे हैं।
सभी माताएं-बहनें यथाशीघ्र लगवाएं "टीका जीत का"।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 7, 2021
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि महिला स्पेशल टीकाकरण बूथों की स्थापना से टीकाकरण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक हुए कोरोना टीकाकरण में महिलाओं की तुलना में पुरुषों ने ज्यादा संख्या में टीके लगवाए हैं।
उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने ने भी ट्वीट करके कहा कि महिला बूथ से महिलाओं में वैक्सीनेशन की भागीदारी बढ़ेगी।
प्रदेश में कोरोना के कुल 17,928 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 10,141 लोग होम आइसोलेशन में हैं।
प्रदेश में रिकवरी रेट 97.7 प्रतिशत है।
— Dr Dinesh Sharma BJP (@drdineshbjp) June 7, 2021
प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक विभिन्न आयु वर्गों के 1,66,07,371 लोगों को टीके की पहली डोज लग चुकी है। इनमें से 36,27, 227 लोगों को दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है। इस तरह अब तक प्रदेश में कोरोना टीके की कुल 2,02,34,598 डोज लगाई जा चुकी हैं। इनमें से 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 31,24,260 लोगों को टीके की पहली डोज लगाई गई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पहला राज्य बन गया है जहां 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 30 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना टीके लग चुके हैं। साभार-दैनिक जागरण
आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad
Discussion about this post