Monsoon Update: तेजी से आगे बढ़ रहा मानसून, मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी, जानिए- यूपी- बिहार- दिल्ली का मौसम अपडेट्स

पढ़िये  दैनिक जागरण  की ये खबर….

मौसम विभाग ने मुंबई समेत राज्य के अन्य तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। वहीं मध्य प्रदेश में प्री मॉनसून बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून अब पूर्वी भारत की ओर बढ़ रहा है।

नई दिल्ली, एजेंसी। मानसून जिस रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, उससे दिल्‍ली-एनसीआर समेत उत्‍तर भारत को जल्‍द राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने मुंबई समेत राज्य के अन्य तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। वहीं, मध्य प्रदेश में प्री मानसून बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून अब पूर्वी भारत की ओर बढ़ रहा है। महाराष्ट्र के बाद बिहार, उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश में मानसून (Monsoon) के जल्दी पहुंचने का अनुमान है।

मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई में आज देर शाम या कल तक मानसून (Monsoon) दस्तक दे सकता है। बता दें कि पूर्वानुमान के मुताबिक 11 जून को महाराष्ट्र राज्य में मानसून के पहुंचने की संभावना थी। इस हफ्ते महाराष्ट्र में मुंबई तथा राज्य के अन्य तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मुंबई के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के मुताबिक, क्षेत्र में अगले 5 दिन में मौसम बिगड़ने की कई चेतावनी दी गई है। इस दौरान मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में 10 जून से अधिक बारिश होने की आशंका है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मौसम बिगड़ने और तेज बारिश के दौरान किसी अनहोनी से निपटने के लिए राज्य प्रशासन को मुस्तैद रहने का आदेश दिया है। उन्होंने राज्य प्रशासन को निचले स्थानों, क्षतिग्रस्त भवनों और भूस्खलन वाली जगहों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का निर्देश दिया है।

यूपी, बिहार व एमपी में कब तक आ जाएगा मॉनसून

मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में 11 जून के कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना जताई है। इसका असर मानसून पर दिखेगा। मौसम विभाग का कहना है कि 11 जून तक मानसून महाराष्‍ट्र के बाकी हिस्‍सों (मुंबई समेत), तेलंगाना, आंध्र प्रदेश तक पहुंच जाएगा। इसके 11-13 जून के बीच ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्‍तीसगढ़, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश के कुछ हिस्‍सों और गुजरात तक पहुंचने का अनुमान है।

अगले 24 घंटे के दौरान इन राज्यों में बारिश के आसार

स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा के उत्तरी तट, गंगीय पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, विदर्भ और दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। केरल, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, पूर्वी बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश और दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

यूपी के कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिले लखनऊ, उन्नाव, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहपुर, प्रयागराज, भदोही और मिर्जापुर हैं। वहीं विभाग का अलर्ट है कि कई इलाकों में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। मौसम विभाग के अधिकारियों की मानें तो बंगाल की खाड़ी में 11 जून को एक चक्रवात बन रहा है। इस चक्रवात का असर उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों में नजर आए। इस दौरान 11 से 13 जून के बीच पूर्वांचल समेत प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश की संभावना है।

जानें- दिल्‍ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्‍ली-एनसीआर को गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही। 11 जून तक आसमान साफ रहने के साथ-साथ 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है जबकि न्‍यूनतम तापमान 26-28 डिग्री के बीच रहेगा। 13 जून से मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग ने 13 और 14 जून को गरज के साथ बारिश का अनुमान लगाया है। साभार-दैनिक जागरण

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Discussion about this post

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Recent News

error: Content is protected !!
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?