धीमा हो रहा महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप, 24 घंटों में आए 70,421 नए मामले व 3,921 लोगों की हुई मौत

पढ़िए दैनिक जागरण की ये खबर…

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप धीमा हो रहा है। 2019 के अंत में चीन के वुहान से निकले कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में हाहाकार मचा दिया। दो-तीन महीनों के भीतर ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे महामारी घोषित कर दिया।

 नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप अब देश में शांत होता दिख रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना संक्रमण के 70,421 नए मामले आए और 3,921 संक्रमितों की मौत हुई। 31 मार्च के बाद संक्रमण का सबसे कम आंकड़ा आज दर्ज किया गया है। इसके बाद अब तक देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2,95,10,410 हो गया और मरने वालों की संख्या 3,74,305 हो गई है।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार सुबह महामारी से जुड़े ताजा आंकड़ों को जारी किया।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटों में 1,19,501 संक्रमित स्वस्थ हो अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए। इसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,81,62,947 हो गई। वहीं अभी देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 9,73,158 है। 16 जनवरी से देश में राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। इसके तहत अब तक कुल टीकाकरण का आंकड़ा 25,48,49,301 है जिसमें से 14,99,771 वैक्सीन गई है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार भारत में रविवार तक कोरोना वायरस के लिए 14,92,152 सैंपल टेस्ट किए गए। इसके बाद अब तक देश में कुल टेस्ट किए गए सैंपल का आंकड़ा 37,96,24,626 है। साभार-दैनिक जागरण

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Discussion about this post

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Recent News

error: Content is protected !!
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?