Monsoon Update: अब उत्तर भारत में मानसून की होगी दस्तक; पंजाब-हरियाणा, दिल्ली समेत इन राज्यों में बरसेंगे मेघा

पढ़िए दैनिक जागरण की ये खबर…

धीरे-धीरे मानसून देश के कोने-कोने तक पहुंच रहा है। तीन जून को केरल में पहुंचने के बाद कई राज्यों में मानसूनी बारिश हो चुकी है। पूरा दक्षिण मानसून की झमाझम बारिश में भीग चुका है। आज से उत्तर भारत में मानसून की गतिवधियां शुरू हो जाएंगी।

नई दिल्ली, जेएनएन। India Monsoon Update: धीरे-धीरे मानसून देश के कोने-कोने तक पहुंच रहा है। तीन जून को केरल में पहुंचने के बाद कई राज्यों में मानसूनी बारिश हो चुकी है। पूरा दक्षिण मानसून की झमाझम बारिश में भीग चुका है। उधर, महाराष्ट्र भी भारी बारिश के चलते पानी-पानी हो गया है। मानसून के यहां पहुंचने के बाद आर्थिक राजधानी मुंबई समेत कई इलाकों में जलभराव जैसी दिक्कतों का लोगों को सामना करना पड़। बीते दिन रविवार को भी यहां के कई इलाकों में बारिश दर्ज हुई है। वहीं कई राज्यों में प्री-मानसून गतिवधियां भी तेजी हो गई है। मध्य प्रदेश में तो समय से पहले ही मानसून पहुंच चुका है, जिसके बाद यहां पर झमाझम मेघा बरसें। वहीं उत्तर भारत में आज या कल तक मानसून पहुंच जाएगा।

आज दिल्ली और हरियाणा समेत इन इलाकों में पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग की तरफ से दो तीन पहले ही इसकी भविष्यवाणी करते हुए कहा गया था कि दिल्ली-हरियाणा और पंजाब में 13-14 जून को मानसून पहुंच जाएगा। 13 जून को हरियाणा के रोहतक समेत कई इलाकों में बारिश होने के बाद मौसम सुहाना हो गया।

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आज हो सकती है बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश और आंधी की गतिविधि 15-16 जून तक और बढ़ सकती है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान चंडीगढ़ सहित पंजाब, हरियाणा में छिटपुट भारी बारिश (6-7 सेमी) के साथ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश (1-3 सेमी) जारी रह सकती है। इस दौरान दौरान बिजली और तेज हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटे) के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

वहीं झारखंड में तो यहां तो मानसून पहले ही पहुंच चुका है। यहां के मौसम की बात करें तो यहां पर सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं। हवा में आद्रता का स्तर 100 प्रतिशत है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आंनद की मानें तो सोमवार को पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम सिमडेगा सरायकेला-खरसांवा खूंटी रांची बोकारो रामगढ़ धनबाद हजारीबाग गुमला दुमका में भारी बारिश के आसार हैं।

उधर, बंगाल की खाड़ी में बने दबाव से प्री मानसून ने दस्तक दे दी है। यूपी के बरेली में दूसरे दिन रविवार को भी जमकर बरसात हुई। सुबह तो आसमान साफ रहा, लेकिन दोपहर होते-होते काले बादल घिर आए और जमकर बरसे। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आने वाले करीब चार दिन और भी बारिश होने की उम्मीद है। वहीं पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में अगले 72 घंटे में मानसून पहुंच सकता है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि मानसून मध्य प्रदेश को पार कर चुका है। ऐसे में प्रदेश में इसे पहुंचने में तीन दिन लग सकते है साभार-दैनिक जागरण

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Discussion about this post

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Recent News

error: Content is protected !!
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?