Weather And monsoon Updates: देश के ज्यादातर इलाकों में पहुंचा मानसून, तो कहीं हो रही प्री-मानसून की बरसात; पढ़ें सभी ताजा अपड्टेस

पढ़िए  दैनिक जागरण की ये खबर…

Weather And monsoon Updates प्रत्येक दिन देश के किसी ना किसी इलाके में मानूसन और प्री-मानसून की बरसात हो रही है। मौसम विभाग की तरफ से रोजाना बारिश का अलर्ट जारी किया जा रहा है। जानें सभी अपड्टेस।

नई दिल्ली, जेएनएन। Weather And monsoon Updates: प्रत्येक दिन देश के किसी ना किसी इलाके में मानूसन और प्री-मानसून की बरसात हो रही है। मौसम विभाग की तरफ से रोजाना बारिश का अलर्ट जारी किया जा रहा है। मौजूदा स्थिति में दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के ज्यादातर क्षेत्रों में सक्रिय हो चुका है, लेकिन उत्तरी क्षेत्रों में पहुंचने में उसकी रफ्तार कम हो गई है। हालांकि, दिल्ली समेत कई राज्यों में प्री-मानसून की बौछारे पड़ी है।

हवा की विपरीत स्थितियों के चलते मानसून की गति थमी

माना जा रहा है कि हवा की विपरीत स्थितियों के चलते मानसून की गति थमी है। यही वजह है कि उत्तरी राज्यों राजस्थान, पंजाब, हरियाणा व दिल्ली में मानसून के पहुंचने में देरी होगी। वहीं बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश में समय से पहले मानसून पहुंच चुका है। बिहार में लगातार हो रही है रुक-रुक कर बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। ऐसे में बिहार के 11 जिलों में 18 जून तक के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं 13 जिलों में ऑरेज अलर्ट व अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

जानें-पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में कब पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग के महानिदेशक एम. महापात्र ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति बनी हुई है। वहीं राजस्थान, गुजरात के कुछ हिस्से, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली पहुंचने के लिए हवाओं की चाल और दिशा अनुकूल नहीं है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में वर्तमान चक्रवातीय स्थिति के कारण मानसून उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में अगले पांच दिनों में धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। बता दें कि स्थानीय चक्रवाती हवाओं के दबाव में दिल्ली समेत एनसीआर के अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की बारिश होती रहेगी। हवाओं में नमी की मात्रा अधिक होने और तापमान बढ़ने से मौसम में उमस की स्थिति बनी रहेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, अगले सप्ताह तक ही दिल्ली में मानसून सक्रिय होगा। हालांकि, राजधानी में प्री-मानसून की बरसात जारी है।

मानसून की ताजा स्थिति

फिलहाल दक्षिण-पश्चिम मानसूनी हवाएं उत्तरी सीमा दीव, सूरत, नंदुरबार, भोपाल, नौगोंग, हमीरपुर, बाराबंकी, बरेली, सहारनपुर, अंबाला और अमृतसर से गुजर रही हैं। केरल में तीन जून को पहुंचे दक्षिण पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ते हुए तेजी से देश के बड़े हिस्से को कवर कर लिया, लेकिन मानसून की गति को पछुआ हवाओं ने थाम लिया है।

उत्तराखंड में अगले दो दिनों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग का कहना है कि मानसूनी बादलों की टक्कर से उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में शुक्रवार व शनिवार को आकाशीय बिजली गिर सकती है। इसके लिए सावधानी बरतने की हिदायत जारी की गई है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में अगले दो तीन दिनों तक भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। जबकि चक्रवाती हवाओं के चलते बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्रों और आसपास में तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। साभार-दैनिक जागरण

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Discussion about this post

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Recent News

error: Content is protected !!
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?