India Coronavirus News: बीते 24 घंटों में 102 दिनों बाद 40 हजार से कम मामले सामने आए, 1000 से कम लोगों की मौत

पढ़िए  दैनिक जागरण की ये खबर…

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह आठ बजे जारी आकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना से 37 हजार 566 मामले सामने आए। मरने वालों की संख्या में भी गिरावट आई है। इस दौरान केवल 907 लोगों की मौत हुई। वहीं 56 हजार 994 मरीज ठीक हुए।

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश में कोरोना के मामलों में गिरावट जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 102 दिनों बाद देश में 40 हजार से कम कोरोना के दैनिक मामले सामने आए हैं। वहीं रिकवरी रेट 96 फीसद के पार हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह आठ बजे जारी आकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना से 37 हजार 566 मामले सामने आए। लगातार दूसरे दिन संक्रमण के चलते 1000 से कम लोगों की मौत हुई। इस दौरान केवल 907 लोगों की मौत हुई। यह पिछले 77 दिनों मौत का सबसे कम आंकड़ा है। वहीं 56 हजार 994 मरीज ठीक हुए। बीते 24 घंटे नें कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए 17 लाख 68 हजार 008 सैंपल टेस्ट हुए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल कोरोना के तीन करोड़ तीन लाख 16 हजार 897 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से दो करोड़ 93 लाख 66 हजार 601 मरीज संक्रमण से उबर गए हैं। एक्टिव केस पांच लाख 52 हजार 659 है और मरने वालों की संख्या तीन लाख 97 हजार 637 है। एक्टिव केस कुल मामलों का 1.82 फीसद है। वहीं रिकवरी रेट 96.87 फीसद, डेथ रेट 1.31 फीसद और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.12% है।

भारत कोरोना वैक्सीन की सबसे अधिक डोज देने वाला देश

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार कल तक कुल देश में कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए 40 करोड़ 81 लाख 39 हजार 287 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। बता दें कि भारत कोरोना वैक्सीन की सबसे अधिक डोज देने वाला देश बन चुका है। मंगलवार सुबह सात बजे तक भारत ने कोरोना वैक्सीन की कुल 32.90 करोड़ डोज दी हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस वैक्सीन की 52,76,457 डोज लगाई गईं। अब तक 32 करोड़ 90 लाख 29 हजार 510 डोज दी जा चुकी है।साभार-दैनिक जागरण

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Discussion about this post

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Recent News

error: Content is protected !!
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?