सपा सरंक्षक मुलायम सिंह की तबीयत खराब, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव से जाना हाल

पढ़िए  दैनिक जागरण ये खबर…

Samajwadi Party Patron Mulayam Singh Yadav मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को फोन कर 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है। उनको बेचैनी होने पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लखनऊ, जेएनएन। कोरोना वैक्सीन की 23 दिन पहले एक डोज लेने वाले समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत गुरुवार को अचानक ही बिगड़ गई है। इस दौरान उनको बेचैनी होने पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनकी जांच चल रही है। यहीं पर उन्होंने 23 दिन पहले ही कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को फोन कर 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा देश के रक्षा मंत्री रहे मुलायम सिंह यादव की आज अचानक ही तबीयत खराब होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से उनका हाल जाना। अखिलेश यादव के 48वें जन्मदिन पर बधाई देने के लिए फोन करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव की तबियत के बारे में भी जानकारी ली।

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगडऩे पर उनको गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया। गुरुवार को मुलायम सिंह यादव को बेचैनी की शिकायत हुई थी। उनकी शारीरिक और सामान्य जांच की जा रही हैं। उनकी कई जांच हुई। सपा संरक्षक लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव ने सात जून यानी 23 दिन पहले कोरोना की वैक्सीन लगवाई थी। मुलायम सिंह को अक्सर पेट में दर्द की शिकायत रहती है। हाल के दिनों में कई बार वो अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। इसी साल मई में उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। पेट में दर्द की शिकायत के बाद उनको मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बीते दिसंबर महीने में भी मुलायम सिंह को पेट में शिकायत के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे भी पहले अगस्त में भी उन्हेंं भर्ती कराया गया था। नवंबर 2019 में मुलायम सिंह यादव को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जून 2019 में भी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और उनको गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त उनको यूरिनरी रिटेंशन की शिकायत बताई गई थी। साभार-दैनिक जागरण

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Discussion about this post

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Recent News

error: Content is protected !!
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?