राष्ट्रपति ने 8 राज्यों में नियुक्त किए नए राज्यपाल, थावरचंद गहलोत को कर्नाटक की कमान; देखें पूरी लिस्ट

पढ़िए दैनिक जागरण की ये खबर…

राष्ट्रपति ने मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया है जबकि हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा के राज्यपाल त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड के राज्यपाल बनाया गया है।

नई दिल्ली एएनआइ। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President ramnath kovind) ने मध्य प्रदेश और कर्नाटक समेत 8 राज्यों में नए राज्यपालों को नियुक्त किया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की खबरों के बीच यह घोषणा की गई है। इसके तहत थावरचंद गहलोत (Thaawarchand Gehlot) को कर्नाटक का राज्यपाल (Governor of Karnataka) बनाया गया है, जबकि हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल, मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल और राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। गहलोत सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री हैं।

राष्ट्रपति ने कुछ राज्यपालों की नियुक्ति के साथ ही कुछ अन्य के विभागों में बदलाव को मंजूरी दी है। मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है, जबकि हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा के राज्यपाल, त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड के राज्यपाल और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। साभार-दैनिक जागरण

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Discussion about this post

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Recent News

error: Content is protected !!
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?