आज काफी करीब आ जाएंगे मंगल और शुक्र, एक-दूसरे को स्पर्श करते होंगे प्रतीत

पढ़िए दैनिक जागरण ये खबर…

आज शाम सूर्यास्त के बाद साफ मौसम होने पर आकाश में पृथ्वी के दो पड़ोसी ग्रह इतने करीब आ जाएंगे की ये एक दूसरे को स्पर्श करते प्रतीत होंगे। लाल रंग में मंगल नजर आएगा और शुक्र पश्चिम के आसमान में चमकदार आभा के रूप में दिखेगा।

नई दिल्ली, जेएनएन। पृथ्वी के पड़ोसी ग्रहों मंगल (Mars) और शुक्र (Venus) एक दूसरे से आज मिलने वाले हैं। ग्रह-नक्षत्रों में खास जगह रखने वाले मंगल और शुक्र आज एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे। मंगल लाल रंग में नजर आएगा जबकि शुक्र पश्चिम के आसमान में चमकदार आभा के रूप में दिखेगा। इन दोनों के बीच दूरी बेहद कम होने के कारण ये एक-दूसरे को स्पर्श करते प्रतीत होंगे। यह खगोलीय घटना साफ मौसम होने पर सूर्यास्त के बाद पश्चिम दिशा में देखी जा सकेगी। चंद्रमा भी इन दोनों के काफी करीब से गुजरेगा।

लोगों को इस घटना की जानकारी देने के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स (IIA) ने 8 जुलाई को ही इस बारे में विस्तृत तौर पर जानकारी दी थी। अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट कर कहा, ‘आसमान में मंगल और शुक्र एक दूसरे के करीब आएंगे और केवल 0.5 डिग्री पर होंगे।’ पोस्ट में आगे यह भी जानकारी है कि 12 जुलाई यानि आज चंद्रमा भी इन दोनों के करीब होगा।

दुनियाभर में मंगल पर पहुंचने के लिए होड़ है और सभी स्पेस एजेंसिया इसके लिए बेहद आतुर हैं। इसकी मुख्य वजह हमारेे पड़ोसी ग्रह मंगल पर पृथ्वी जैसी कई समानताएं मौजूद हैं। वहीं शुक्र ग्रह पर तेजाब की बारिश होती हैं। हाइड्रोजन के बादल यहां के आसमान मे मंडराते हैं, जो सूर्य के प्रकाश से बेहद चमकदार नजर आते है। इस ग्रह पर तापमान चार सौ डिग्री सेल्सियस को पार कर जाता है।साभार-दैनिक जागरण

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स मेंलिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Discussion about this post

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Recent News

error: Content is protected !!
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?