हरियाणा कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर लगी मोहर, हॉकी खिलाड़ियों को नौकरी व 2.5-2.5 करोड़ मिलेंगे

पढ़िये दैनिक जागरण की ये खास खबर….

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मोहर लगी। टोक्यो ओलिंपिक में ब्रांज हासिल करने वाली हॉकी टीम के हरियाणा के दो खिलाड़ियों को नौकरी व 2.5-2.5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की गई है।

राज्य ब्यूरो, चंड़ीगढ़। हरियाणा कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मोहर लगी। सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद सीएम ने खुद पत्रकारों को मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी दी। हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से बुलाने का फैसला किया गया। सीएम ने ओलिंपिक में हॉकी में जीत पर भारतीय टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी। साथ ही कहा कि टीम में शामिल राज्य के दो हॉकी खिलाड़ियों को ढाई-ढाई करोड़ रुपये और ग्रुप बी सीनियर कोच की नौकरी दी जाएगी।

चंडीगढ़ हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में टोक्यो में चल रहे ओलिंपिक खेलों में 41 साल बाद भारतीय हॉकी टीम को मिले कांस्य पदक का जश्न मनाया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गृह मंत्री अनिल विज समेत सभी मंत्रियों ने भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज तो बाकायदा मिठाई लेकर मंत्रिमंडल की बैठक में पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री का मुंह मीठा कराकर उन्हें बधाई दी। इससे पहले अंबाला छावनी में अनिल विज ने अपने समर्थकों के बीच खुशी मनाते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से शुरू किए जाने का निर्णय लिया गया है। इस दिन शुक्रवार है। दो दिन शनिवार और रविवार के अवकाश के बाद सोमवार व मंगलवार तक मानसून सत्र चल सकता है। सत्र की अवधि हालांकि विधानसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में तय होगी, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि यह सत्र तीन दिन से अधिक नहीं चलेगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार के पहले कार्यकाल में खेल मंत्रालय अनिल विज के पास ही था। अब संदीप सिंह खेल राज्य मंत्री हैं। वह भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रह चुके हैं। अनिल विज ने ही ओलिंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेता को छह करोड़, रजत पदक विजेता को चार करोड़ और कांस्य पदक विजेता को ढाई करोड़ रुपये का नकद इनाम दिए जाने की नीति बनाई थी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस पालिसी को लागू करते जरा भी देर नहीं लगाई।

भारतीय हॉकी टीम में हरियाणा के दो खिलाड़ी सुरेंद्र कुमार और सुमित कुमार हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इन दोनों खिलाड़ियों को ढाई-ढाई करोड़ रुपये का नकद इनाम देने का ऐलान किया है। दोनों खिलाड़ियों को खेल विभाग में सीधे सीनियर कोच की नौकरी दी जाएगी। मनोहर लाल ने कहा कि ओलिंपिक खेलों में पदक हासिल करने वाले हरियाणा के सभी खिलाड़ियों का भव्य सम्मान समारोह किया जाएगा।

हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता का कहना है कि सत्र कितने दिन तक चलेगा, इसका फैसला विधानसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी में होगा। उन्होंने बताया कि कोविड-19 को देखते हुए इस बार भी सदन में कोरोना प्रोटोकाल का ध्यान रखा जाएगा। शारीरिक दूरी अपनाने के नियमों का पालन होगा। मीडिया गैलरी हरियाणा निवास में ही बनेगी। सभी मंत्रियों-विधायकों व अधिकारियों की सदन में थर्मल स्कैनिंग के बाद प्रवेश कराया जाएगा। बजट सत्र के दौरान विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री की सुरक्षा में सेंध लगाए जाने की घटना से सबक लेते हुए इस बार सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी।

कैबिनेट में इन फैसलों पर लगी मोहर

  • हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में 42 एजेंडे थे, जिनमें से 5 को डेफर किया गया, जबकि 37 को मंजूर किया है।किसानों को आपसी जमीन में अदला-बदली करने में स्टाम्प ड्यूटी में राहत दे दी गई है।
  • सरकार ने कैबिनेट में लैंड बैंक बनाने की मंजूरी दी है।
  • टीचर्स ट्रांसफर पॉलिसी में एमेंडमेंट करके कैबिनेट की मंजूरी दी है।
  • नियमित टीचर्स को पहला विकल्प मिलेगा। बाद में गेस्ट टीचर्स को ऑप्शन रहेगा।
  • निशक्त टीचर्स के लिए जो नियम थे उनको बदला गया है।
  • दिव्यांग (आंख से नहीं देखने वाले) के लिए भी नियम बदले हैं।
  • इस पॉलिसी में टीचर्स के साथ साथ क्लर्क और चपरासी भी शामिल रहेंगे।
  • रेंटल पॉलिसी को कैबिनेट ने मंजूरी दी है।
  • हरियाणा में करीब पौने तीन लाख सरकारी कर्मचारी हैं। इसके अलावा अनुबंध पर भी कर्मचारी हैं, इसलिए कर्मचारियों को लेकर नया विभाग बनाने का फैसला किया है। विभाग का नाम ह्यूमन रिसोर्स रहेगा ये कर्मचारियों के लिए बनेगा।
  • परिवार पहचान पत्र योजना के तहत 1 लाख 80 हजार से कम आय वाले परिवारों को पीएम किसान सम्मान निधि या अन्य लाभ से उनको जीवन बीमा का लाभ मिलेगा।
  • हिसार के एयरपोर्ट को महाराज अग्रेसन के नाम पर किए जाने को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है।
  • हरियाणा कौशल रोजगार निगम बनाने का फैसला किया है। इसके माध्यम से कांट्रेक्ट पर भर्ती होगी।साभार-दैनिक जागरण

    आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Discussion about this post

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Recent News

error: Content is protected !!
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?