केजरीवाल सरकार ने दिल्लीवासियों को दी बड़ी राहत, अब बाजारों के आठ बजे बंद होने की समय सीमा खत्म

पढ़िये दैनिक जागरण की ये खास खबर….

दिल्ली के लाखों लोगों को लॉकडाउन की बंदिशों में एक बड़ी राहत मिली है। आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी के बाजारों को शाम आठ बजे बंद होने की समय सीमा को खत्म कर दिया गया है।

नई दिल्ली [वी के शुक्ला]। दिल्ली के लाखों लोगों को लॉकडाउन की बंदिशों में एक बड़ी राहत मिली है। आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी के बाजारों को शाम आठ बजे बंद होने की समय सीमा को खत्म कर दिया गया है। यह समय सीमा को सोमवार से हटाया जाएगा। यह जानकारी खुद सीएम ने अपने ट्विटर हैंडिल के जरिए एक ट्वीट कर दी है। उन्होंने बताया कि अब दिल्ली में काेरोना के केस खत्म होने के कारण सरकार ने यह निर्णय लिया है।

क्यों सरकार ने उठाया यह कदम

बता दें कि कोरोना के कम होते मामलों के कारण सरकार लगातार बाजार को छूट दे रही है। इसी कड़ी में सरकार ने यह कदम उठाया है। सरकार के इस कदम से हजारों-लाखों छोटे व्यापारियों को सीधा फायदा होने की उम्मीद है। अभी तक कोरोना महामारी के कारण यह बंदिश थी कि मार्केट को शाम आठ बजे तक ही खोल सकते हैं इसके बाद उन्हें बंद करना होता था। अब सरकार ने कोरोना के केस कम होते देख यह समय सीमा को खत्म कर दिया है।

कब से बाजार में दिखेगा लागू होगा यह नियम 

सोमवार से बाजार अब अपने समय के अनुसार खुल सकेंगे। इन्हें शाम को बंद करने की जरूरत नहीं होगी। इससे छोटे एवं बड़े दुकानदार खुश हैं। कोरोना के कारण एक लंबे समय तक बंद रहे हैं। ऐसे में अब बाजार रात देर तक खुलने से ग्राहक अपने मन मुताबिक आराम से आ सकेंगे। इससे खरीद बिक्री बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

यूपी में भी संडे का लाकडाउन खत्म

इधर यह भी बता दें कि दिल्ली से सटे यूपी के शहरों में संडे का लॉकडाउन खत्म कर दिया गया है। शनिवार को सरकार ने यह बताया कि अब उत्तर प्रदेश में रविवार का लॉकडाउन खत्म किया जा रहा है। बाजार अपने समयानुसार खुल सकेंगे।

यह है कोरोना का ताजा हाल

इधर दिल्ली में कोरोना के ताजे मामलों की बात की जाए तो राजधानी में शनिवार को पॉजिटिविटी रेट 0.03% पर है। कोरोना के नए केस 19 मिले तो वहीं 48 लोगों ने इस बीमारी को मात देकर स्वस्थ्य हुए हैं। कुल एक्टिव केस की बात की जाए तो यह 430 है। इधर आज एक भी मौत नहीं होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। कुल ठीक होने वालों की संख्या 14,11,784 रही।  साभार-दैनिक जागरण

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

मारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Discussion about this post

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Recent News

error: Content is protected !!
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?