LIVE- Last Journey of Kalyan Singh: नरौरा घाट में पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण स‍िंह का अंतिम संस्‍कार, पुत्र राजवीर स‍िंह व दो पौत्र ने दी मुखाग्नि

पढ़िये दैनिक जागरण की ये खास खबर….

Last Journey Of Ex CM Kalyan Singh सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पार्थिव देह सोमवार की दोपहर को बुलंदशहर के नरौरा पहुंची। राज्‍यपाल आनंदी बेन पटेल और डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सहित कई वीआईपी यहां पर पहले से ही मौजूद हैं।

बुलंदशहर, जेएनएन। भारत की राजनीति में दृढ़ता, पारदर्शिता, आर्दश व मूल्य की प्रतिकृति पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पार्थिव देह को अंतिम संस्‍कार के लिए सोमवार को बुलंदशहर के नरौरा लाया गया। उनके अंतिम दर्शनों के लिए भारी जनसैलाब यहां पर उमड़ा है।

इस बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को नरौरा में श्रद्धांजलि अर्पित की। नरौरा घाट में पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण स‍िंह का अंतिम संस्‍कार। पुत्र राजवीर स‍िंह व दो पौत्र ने दी मुखाग्नि।

इसके पूर्व उनकी पार्थिव देह को कर्मभूमि अलीगढ़ से जन्मभूमि उनके पैतृक गांव अतरौली लाया गया था। अब उनके गांव में लोग अपने जनप्रिय नेता का अंतिम दर्शन किए। शाम को करीब पांच बजे बुलंदशहर के नरौरा में गंगा नदी के तट पर की जाएगी। प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

अंतेष्टि स्थल पर शांति पाठ

नरौरा के बच्चा पार्क स्थित अंत्येष्टि स्थल पर केशव प्रसाद मौर्य सहित कई राजनीतिक हस्‍तियां मौजूद हैं। अंतेष्टि स्थल पर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अंतेष्टि स्थल के पास लोगों की भारी भीड़ है। पुरहित मंडल ने शांति पाठ शुरू कर दिया है। प्रवेश द्वार पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं अंतेष्टि स्थल पर प्रवेश कर रहे भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल को आईजी प्रवीण कुमार ने रोक लिया था, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने गेट पर जाकर मोहित बेनीवाल को प्रवेश दिलाया। अंत्येष्टि स्थल के बाहर जमा लोगों की भीड़ बाबू जी अमर रहे के नारे लगती रही।

इसके पूर्व कल्याण सिंह की पार्थिव देह के अंतिम दर्शन कर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने श्रद्धांजलि दी। यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अतरौली पहुंच गईं, कुछ ही देर के अंतर पर डिप्‍टी सीएम दिनेश शर्मा भी पहुंच गए हैं। राज्‍यपाल व डिप्‍टी सीएम ने श्रद्धांजलि दी। करीब पौने दो बजे कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा नरौरा के लिए  रवाना हो गई। इस दौरान मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ मौजूद रहे।

गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पार्थिव देह के अंतिम दर्शन करने के लिए अतरौली पहुंचे हैं। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हैं। गृह मंत्री अमित शाह, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज चौहान कल्याण सिंह की कर्म भूमि अतरौली पहुंचे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में अमित शाह व शिवराज सिंह चौहान ने स्वर्गीय कल्याण सिंह को वहां पर श्रद्धांजलि दी है।

भाजपा को हमेशा खलेगी कल्याण सिंह की कमी : अमित शाह

देश के गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को पूर्व सीएम कल्याण सिंह (बाबूजी) को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद कहा कि राम मंदिर का शिलान्यास हुआ था, उसी दिन मेरी बाबु जी बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि मेरे जीवन का लक्ष्य पूरा हो गया। बाबू जी का पूरा जीवन यूपी के विकास व गरीब लोगों के लिए समर्पित रहा। देश को बेहतर दिशा दी। विकास को नई गति। बाबू जी के जाने से भाजपा में जो जगह खाली हुई है, उसकी लंबे समय तक भरपाई नहीं हो सकती। बाबू जी लंबे समय से सक्रिय राजनीति में न रहतेे हुए भी अपनी पूरी भूमिका रखते थे। युवा भी बाबू को आदर्श मानते है। वह हमेशा भाजपा के प्रेणा श्रोत रहेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पार्थिव देह को अलीगढ़ के महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम से अब अतरौली में उनके पैतृक गांव लाया गया है। अतरौली में उनकी पार्थिव देह को एनेक्सी भवन में रखा गया है। इससे पहले अलीगढ़ में सड़क के दोनों तरफ खड़े होकर अपने बेहद लोकप्रिय नेता का अंतिम दर्शन कर रहे थे। बाबू जी की याद में हर आंख नम हो गयी थीं।

अलीगढ़ में कल दोपहर बाद से आज सुबह तक लोगों ने पूर्व सीएम कल्याण सिंह को महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में श्रद्धांजलि दी। अब उनकी पार्थिव देह का अंतिम संस्कार आज शाम को बुलंदशहर में नरौरा के बंसी घाट पर होगा। रविवार को उनकी पाॢथव देह को एयर एंबुलेंस से लखनऊ से अलीगढ़ के धनीपुर एयरपोर्ट लाया गया था जहां से अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम ले जाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सतत निगरानी में यहां पर लोग कल्याण सिंह की पार्थिव देह का अंतिम दर्शन कर रहे थे। प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्यप्रताप शाही, भाजपा नेता संतोष गंगवार व मेयर मोहम्मद फुरकान ने पूर्व मख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धासुमन किया। उनके अंतिम संस्कार के समय गृह मंत्री अमित शाह के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भी आने का कार्यक्रम है। अंतिम संस्कार में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र के भी आने की संभावना है।

सुबह दस बजे पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह का पार्थिव देह अलीगढ़ के अहिल्‍याबाई होल्‍कर स्‍टेडियम से उनके पैतृक गांव हरदुआगंज ले जाया गया।

लोगों को जब पता चला कि उनके जनप्रिय नेता बाबूजी का पार्थिव देह अलीगढ़़ से अतरौली लाया जा रहा है तो उन्‍हें देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोग अपने जनप्रिय नेता को देखने के लिए घंटों सड़क किनारे खड़े़े रहे।

अंतिम दर्शन को हर आंखें रहीं बेताब। गांव-गांव से लोग रामघाट रोड पहुंच गए थे। अपनी माटी की ओर बाबूजी का पार्थिव देह ज्यों-ज्यों पहुंच रहा था भावुकता बढ़ती जा रही थी। महिलाएं भी सड़क के किनारे खड़ी रहीं।

कल्याण सिंह का पार्थिव देह स्‍टेडियम से अतरौली के लिए ले जाया गया। इस दौरान पार्थिव शरीर को उनके गांव के अंदर नहीं ले जाया गया।

बाबू जी की अंतिम यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों की भीड़ जमा रही। इस दौरान लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। साभार-दैनिक जागरण

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

मारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Discussion about this post

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Recent News

error: Content is protected !!
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?