लोगों की मदद से वृद्धा को मिला आश्रय

पढ़िये दैनिक जागरण की ये खास खबर….

साहिबाबाद : वैशाली सेक्टर छह में फुटपाथ पर बारिश से बचने के लिए एक बुजुर्ग चादर ओढ़कर बेहोशी की हालत में लेटी रही। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल-112 पुलिस मदद करने के लिए तैयार नहीं हुई। बाद में लोगों ने स्थानीय पुलिस को बुलाकर महिला को वसुंधरा स्थित वृद्धाश्रम भिजवाया।

वैशाली सेक्टर छह निवासी पुष्कर रावत और अमर झा सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। इस दौरान बूंदाबांदी हो रही थी। मंगलम स्कूल के पास एक महिला चादर ओढ़कर लेटी थीं। उन्हें लगा चादर में शव हो सकता है। लिहाजा उन्होंने खुद चादर हटाने की बजाय 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चादर हटाई तो महिला बेहोशी की हालत में थी। पुलिस वालों ने महिला होने का हवाला देकर मदद करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद स्थानीय पुष्कर और अमर ने महिला के लिए भोजन और कपड़े की व्यवस्था कराई और रामप्रस्थ चौकी में सूचना दी गई। चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर महिला को वसुंधरा सेक्टर एक स्थित सिदोरी देवी पर्वतीय वृद्धाश्रम पहुंचाया।

महिला को लाकर फेंका गया था

स्थानीय निवासी पुष्कर ने बताया कि बातचीत करने में बुजुर्ग शिक्षित महसूस हो रही थी। वह बस इतना बता पा रही थी कि उसे पंजाब से लाकर यहां फेंका गया है। उसके पास से नींद की गोलियां भी बरामद हुई हैं। इससे ज्यादा उसने कुछ नहीं बताया। यदि महिला को वृद्धाश्रम नहीं भेजा जाता तो उनकी जान जा सकती थी।

अभी बुजुर्ग ठीक से बात नहीं कर पा रही हैं। बुजुर्ग को स्नान कराकर उनके कपड़े बदल दिए गए हैं। उनके स्वास्थ्य की जांच कराई जा रही है। हमें भी इस बुजुर्ग को फुटपाथ पर पड़े होने की सूचना मिली थी।

– सुदर्शना, वृद्धाश्रम संचालिका

साभार-दैनिक जागरण

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

मारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Discussion about this post

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Recent News

error: Content is protected !!
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?