Rishi Kapoor Birth Anniversary: ऋषि कपूर की जन्म जयंती से पहले नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी ने ऐसे दी श्रद्धांजलि

पढ़िये दैनिक जागरण की ये खास खबर….

Rishi Kapoor Birth Anniversary ऋषि कपूर कैंसर से जूझ रहे थेl उन्हें 2018 में इस बीमारी का पता चला थाl वह इस बीमारी का उपचार कराने अमेरिका भी गए थेl इसके बाद वह सितंबर 2019 में भारत लौट आए थेl

नई दिल्ली, जेएनएनl ऋषि कपूर के जन्म जयंती से पहले नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी ने दिवंगत अभिनेता को याद कर श्रद्धांजलि दी हैl इसके अलावा उन्होंने उनकी पुरानी तस्वीरें शेयर की हैl ऋषि कपूर का शनिवार को 69 वां जन्मदिन हैl नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की हैl यह ऋषि कपूर के किसी फिल्म की फोटो हैl फोटो शेयर करते हुए नीतू कपूर में लिखा है, ‘एक कठोर हवा का झोंका, सबकुछ बिगाड़ देता हैl वह बीते लम्हेंl’

नीतू कपूर ही नहीं, उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी पिता को यादकर एक पुरानी तस्वीर शेयर की हैl फोटो में ऋषि कपूर को नातिन समारा साहनी के गाल पर किस करते हुए देखा जा सकता हैl इस फोटो के साथ उन्होंने दिल की इमोजी भी शेयर की हैl ऋषि कपूर का निधन पिछले वर्ष 30 अप्रैल को हो गया थाl उनका निधन इरफान खान के निधन के कुछ दिनों बाद हो गया था

ऋषि कपूर कैंसर से जूझ रहे थेl उन्हें 2018 में इस बीमारी का पता चला थाl वह इस बीमारी का उपचार कराने अमेरिका भी गए थेl इसके बाद वह सितंबर 2019 में भारत लौट आए थेl ऋषि कपूर को अंतिम बार ‘द बॉडी’ नामक फिल्म में देखा गया थाl इस फिल्म में उनके अलावा इमरान हाशमी की अहम भूमिका थीl वह ‘शर्मा जी नमकीन’ की शूटिंग कर रहे थेl इस फिल्म में वह जूही चावला के साथ नजर आने वाले थेl हालांकि यह फिल्म पूरी नहीं हो पाईl इस फिल्म में उनकी जगह परेश रावल ने अभिनय किया हैl यह फिल्म भी रिलीज नहीं हुई हैl

ऋषि कपूर दीपिका पादुकोण के साथ द इन्टर्न में भी नजर आने वाले थेl हालांकि अब निर्माताओं ने इस फिल्म में उनकी जगह अमिताभ बच्चन को ले लिया हैl यह दीपिका पादुकोण की अमिताभ बच्चन के साथ दूसरी फिल्म होगी। ऋषि कपूर फिल्म अभिनेता थेl उन्होंने कई फिल्मों में काम किया थाl साभार-दैनिक जागरण

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

मारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Discussion about this post

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Recent News

error: Content is protected !!
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?