अंतरिक्ष में चहलकदमी करेंगे अकिहिको होशिदे और थॉमस , यहां देख सकेंगे लाइव

पढ़िये दैनिक जागरण की ये खास खबर….

नासा ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि दो अंतरिक्षयात्री आज स्पेसवाक करेंगे। इसका सीधा प्रसारण नासा की वेबसाइट पर किया जाएगा जिसे देखा जा सकता है। नासा ने अपील कर कहा है कि इस स्पेसवाक को देखें और उन्हें प्रोत्साहित करें।

 वाशिंगटन, एजेंसी।  12 घंटे के भीतर पृथ्वी से गए दो अंतरिक्षयात्री आज अंतरिक्ष में चहलकदमी करेंगे। नासा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए जानकारी दी है। इसका सीधा प्रसारण नासा की वेबसाइट के जरिए होगा जो सबके लिए उपलब्ध है। अंतरिक्षयात्रियों के स्पेसवाक का समय  7am ET (11:00 UT) निर्धारित किया गया है। नासा ने अपील की है कि दोनों ही अंतरिक्षयात्री अकीहीको होशिदे और थामस को स्पेसवाक  के दौरान उनका प्रोत्साहन करें।

दोनों अंतरिक्षयात्रियों का यह स्पेसवाक साढ़े छह घंटे तक चलेगा। इसे यहां क्लिक कर देख सकते हैं- स्पेसवाक लाइव

अकीहीको जापानी अंतरिक्षयात्री हैं और थामस स्कोट यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के सदस्य हैं। इससे पहले इसी साल जून में नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के अंतरिक्ष यात्रियों ने छह घंटे से अधिक समय तक स्पेसवाक किया था। उन्होंने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में नए सोलर पैनल लगाए।  नासा ने इसकी जानकारी देते हुए खुशी जताई थी और कहा था कि फ्रांसीसी और अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों ने करीब छह घंटे से ज्यादा समय तक स्पेसवाक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में बिजली आपूर्ति को बढ़ावा देने के लिए नए सोलर पैनल स्थापित किए।

20 नवंबर 1998 को लान्च किए गए इस आर्बिटल स्टेशन के नाम से जाना जाने वाला इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन को सुविधाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बीते 20 सालों से अधिक समय से ISS अंतरिक्ष की कक्षा में चक्कर लगा रहा है। यहां पृथ्वी से कोई भी अंतरिक्ष यान आ सकता है। अंतरिक्ष में मानव निर्मित इस स्टेशन के पास इसबात की पर्याप्त क्षमता है कि यहां अंतरिक्ष यान उतारा जा सके।साभार-दैनिक जागरण

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

मारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Discussion about this post

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Recent News

error: Content is protected !!
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?